पीलीभीत: विवाहिता बोली- कार नहीं दी तो पति ने नहीं बनाए संबंध, ससुर ने छेड़ा..जानिए मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। शहर की एक विवाहिता ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2022 को बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के एक युवक से हुई थी।
पीड़िता की मां ने ससुराल वालों को 30 लाख रुपये दिए शादी में दिए थे। मगर शादी के बाद ससुराल वालों ने मैरिज हाल का भुगतान नहीं किया। जब मां ने उसकी ससुराल पहुंची, तो उन लोगों ने कार की मांग रख दी।
इसे पूरा करने में असमर्थता जताई तो धमकाया। एक दिसंबर को वह विदा होकर मायके आ गई। पांच दिसंबर को उसका पति लेने आया तो उसे कार की मांग के बारे में बताया लेकिन पति ने पति ने हंसकर टाल दिया।
विदा होकर ससुराल पहुंचने पर आए दिन पिटाई की गई। आरोप है कि मांग पूरी न करने पर पति ने संबंध तक नहीं बनाए। तीन जनवरी को उसके ससुर ने कमरे में आकर छेड़खानी की। पति और सास से शिकायत की तो उन्होंने पीटकर घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत : नहर में मिला युवती का शव, परिजन ने कर दिया कार्रवाई से इंकार..जानिए मामला
