Hardoi SP action : शिवशंकर मिश्र और धर्मेन्द्र सिंह को थाने से हटा कर दी चौकी की जिम्मेदारी
ट्रैफिक इंस्पेक्टर को बनाया गया एसएचओ सुरसा, कई चौकी प्रभारी इधर से उधर
हरदोई, अमृत विचार। जिले के नए एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी के तेवरों से महकमे में हड़कंप मचा है। कुर्सी संभालते ही एक के बाद एक थाना-कोतवाली की हकीकत परखने के बाद उन्होंने लॉ एंड आर्डर को और बेहतर बनाने के लिए महकमे में फेरबदल शुरू कर दिया है। गुरुवार की देर रात उन्होंने एसएचओ बघौली शिवशंकर मिश्र को वहां से हटा कर मल्लावां कोतवाली की पुलिस चौकी गंज जलालाबाद का प्रभारी बनाया है। इसी तरह एसएचओ सुरसा धर्मेन्द्र कुमार सिंह को सवायजपुर कोतवाली की पुलिस चौकी रूपापुर की ज़िम्मेदारी सौंपी है। वहीं रूपापुर पुलिस चौकी के प्रभारी धीरेन्द्र सिंह को सण्डीला कोतवाली भेजा गया है।
एसपी गोस्वामी ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर बालकृष्ण मिश्र एसएचओ सुरसा बनाया है। जबकि महिला थाने की ज़िम्मेदारी संभाल रहीं एसआई भावना भारद्वाज को बघौली की कमान सौंपी गई है। जनसूचना सेल में तैनात एसआई अर्चना शुक्ला अब महिला थाने की ज़िम्मेदारी संभालेंगी। कोतवाली शहर की सदर पुलिस चौकी प्रभारी ऋषि कपूर को कासिमपुर भेजा गया है। जबकि एसआई धर्मेन्द्र गिरि के तबादले में फेरबदल करते हुए उन्हें सदर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में 31 डॉक्टर बने फूड प्वाइजनिंग का शिकार, होटल का खाना खाकर हुए बीमार
