बरेली: पहले दिन ही दावे धड़ाम, 40 वार्डों में घरों से नहीं उठाया गया कूड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के बाद शहर के 40 वार्डों में पहले दिन घरों से कूड़ा कलेक्शन का काम प्रभावित हुआ है। निगम के सफाई कर्मियों से यह काम कराने का दावा हवाई निकला।

हालांकि, इसके पीछे सार्वजनिक अवकाश का होना माना जा रहा है। वहीं, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही दूसरी फर्म ने ब्लैकलिस्ट फर्म का काम करने से मना कर दिया। अफसर फर्म के ठेकेदार मनाने में लगे हैं कि टेंडर होने तक पूरे शहर का कूड़ा कलेक्शन का काम कर लें।

शहर में जोन 2 और 4 के 40 वार्डों में आनंद साहू की फर्म डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही थी। उसने जनता से यूजर चार्ज लेकर निगम में नहीं जमा किया था। इस पर उस फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था। इससे गुरुवार से शहर में जोन दो में कूड़ा कलेक्शन नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें- RJD का अतिपिछड़ा सम्मेलन बना कुरुक्षेत्र, जमकर चले लात-घूंसे

निगम ने 1300 सफाई कर्मचारियों के सहारे कूड़ा कलेक्शन करने का दावा किया था मगर वह हवाई साबित हुआ। ये कर्मी भी शहर में अन्य जगहों पर काम में पहले से लगे हैं। उन्हें हटाया जाता है तो वहां भी काम प्रभावित होगा।

हालांकि, निगम के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने पूर्व में ही हाथ खड़े कर दिए थे कि फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के बाद किसी तरह की अव्यवस्था होती है तो उसकी जिम्मेदारी विभाग की नहीं होगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश के बाद कांट्रेक्टर आनंद साहू ने गुरुवार को सिविल लाइंस में 9 लोडर वाहन जमा कर दिए।

उन्होंने बताया कि अवकाश के कारण कर्मचारी वाहन लेने को तैयार नहीं हैं। वहीं, सीआई पार्क गोदाम का चौकीदार शाम तक नहीं पहुंचा था। कहा कि निगम के हालात खराब है।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस शासन के दौरान संविधान की अनदेखी हुई: चन्द्रशेखर 

संबंधित समाचार