सम्मान : महिला उप निरीक्षक को UP में शूटिंग में मिला तीसरा स्थान, नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्रदेश में शूटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली महिला उप निरीक्षक को सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस महिला में तृतीय स्थान प्राप्त करने तथा फरवरी मार्च में ऑल इंडिया शूटिंग स्पोर्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चयनित पर उप निरीक्षक मधू गुप्ता को सम्मानित किया। 

शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस महिला में तीसरा स्थान प्राप्त करने तथा फरवरी मार्च में ऑल इंडिया शूटिंग स्पोर्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चयनित एसआई मधू गुप्ता को सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने परेड ग्राउंड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, सीओ सिटी समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -गौतमबुद्ध नगर : महिला ने पूर्व घरेलू सहायिका, उसकी सहेलियों पर लगाया मारपीट का आरोप

संबंधित समाचार