बहराइच: दिल्ली के लिए रवाना हुए जिले के कर्मचारी, पुरानी पेंशन बहाली शंखनाद रैली में होंगे शामिल
बहराइच, अमृत विचार। जिले के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा के बैनर तले दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सभी एक अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित शंखनाद रैली में शामिल होंगे। दिल्ली में एक अक्टूबर को पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश भर के कर्मचारी शंखनाद रैली में शामिल होंगे। इसको देखते हुए जिले के सैकड़ों कर्मचारी शामिल होंगे। अटेवा के बैनर तले सभी परवानी गौडी में एकत्रित हुए।
यहां से नलकूप विभाग के अवर अभियंता एबी चौहान, ओम प्रकाश कुशवाहा, कामेश्वरी यादव, राम सूरत वर्मा, किशोरी लाल, मकबूल हसन, इकबाल खाँ, इंद्रसेन वर्मा, राम गोपाल वर्मा, राजेश कुमार राना सहित अन्य के साथ दिल्ली के लिए बस से रवाना हुए। अवर अभियंता ने बताया कि इसी तरह जिले के अन्य विकास खंड और जिला मुख्यालय से कर्मचारी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। सभी एक अक्टूबर को रैली में शामिल होने के बाद पुनः जिला मुख्यालय आयेंगे।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग में जमीन धंसी - एक बच्ची समेत 2 की मौत
