Kanpur News: बेरहम मालिक ने फावड़ा मारकर बेजुबान खच्चर को मार डाला, पब्लिक ने पकड़कर आरोपी को पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बेरहम मालिक ने फावड़ा मारकर बेजुबान खच्चर को मार डाला।

कानपुर के फजलगंज थानाक्षेत्र में बेरहम मालिक ने फावड़ा मारकर बेजुबान खच्चर को मार डाला। इस पर पब्लिक ने पकड़कर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। आरोपी खच्चर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

कानपुर, अमृत विचार। गुरुवार को फजलगंज थानाक्षेत्र में बेरहम मालिक ने अपने खच्चर को फावड़ा मारकर मार डाला। इस दौरान सड़क पर हुई घटना से राहगीरों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे बेजुबान फाउंडेशन के संस्थापक ने आरोपी खच्चर मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।

विवेक तिवारी बेजुबान फाउंडेशन के संस्थापक हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर सरोजनी नगर के पंजाब एंड सिंध बैंक के पास रिजवान नाम का युवक अपने खच्चर से ईंटा और मलबे की ढुलाई कर रहा था। इस दौरान उसने गुस्से में आकर खच्चर के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया जिससे बेजुबान तड़प तड़पकर मर गया। यह नजारा देखकर अफरातफरी मच गई।

विवेक तिवारी ने इलाके में रहने वाले गवाह अर्जुन सिंह की मदद से आरोपी रिजवान को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। विवेक ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। खच्चर का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे साकेत नगर स्थित मैदान में दफना दिया गया।

इस संबंध में फजलगंज थाना प्रभारी आशीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि विवेक की तहरीर पर आरोपी खच्चर मालिक रिजवान के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम व अन्य धारा में एफआईआर दर्जकर सात साल से कम की सजा होने के चलते उसे थाने से निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। घटना देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना था कि बड़ी की क्रूरता पूर्वक मालिक ने अपने खच्चर को मार डाला था।

संबंधित समाचार