अयोध्या : सड़क खोद डाल रहे थे पाइप लाइन, पीडब्लूडी ने रोका कार्य 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुचित्तगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। जल जीवन मिशन योजना के तहत लोक निर्माण विभाग की सड़क को खोद कर पाइप डालना ठेकेदार को भारी पड़ गया। लोक निर्माण विभाग के एक्शन में आने के बाद अब मशीन से अंडर ग्रांउड पाइप डाले जाने का विभाग की ओर से आदेश दिया गया है। 
   
जल जीवन मिशन के तहत विकास खंड की ग्राम सभाओं में बनी गलियों को खोदकर पाइप डाली जा रही है। बड़ागांव से ड्योढ़ी संपर्क मार्ग सांरगापुर के पास पीडब्लूडी द्वारा करोड़ों रुपए खर्च पर सड़क बनाई गई। अब इसी सड़क पर खोदाई कर पाइप डालने के लिए जल जीवन योजना के ठेकेदार ने काम शुरू किया और पक्की सड़क को खोदना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए लोक निर्माण विभाग को सूचना दी। इसके बाद अधिशाषी अभियंता के निर्देश पर अवर अभियंता ने खोदाई बंद करवाई। इतना ही नहीं खोदाई के दौरान खराब हुई सड़क के नुकसान की भरपाई जल मिशन ठेकेदार से वहन करने का निर्देश दिया है। 

अब पाइप के लिए मशीन द्वारा अंडर ग्रांउड खोदाई का निर्णय लिया गया है। अवर अभियंता एके तिवारी ने बताया विवाद को मौके पर सुलझाते हुए खोदाई को अब कटर मशीन से कराने का फैसला हुआ है।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: इंजेक्शन से जिला महिला अस्पताल में 10 प्रसूताओं की बिगड़ी हालत, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार