सीतापुर: सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर डीएम-एसपी ने लिया जायजा
सीतापुर, अमृत विचार। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। 88 हजार ऋषियों की तपोभूमि नैमिषारण्य की पावन धरा पर सीएम योगी आदित्यनाथ 1 अक्टूबर को संभावित दौरा प्रस्तावित है।
शुक्रवार देर शाम संभावित दौरे की सूचना के बाद डीएम अनुज सिंह और एसपी चक्रेश मिश्रा सहित बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने देर शाम नैमिष पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। नैमिष कॉरिडोर और चक्रतीर्थ के कार्यो का अफसरों ने जायजा लिया और सीएम के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल सहित रुट को लेकर पुलिस और प्रशासनिक असफरों के साथ समीक्षा की।
यह भी पढ़ें:-योगी रावण से बड़ा नहीं है! यति नरसिंहानंद गिरी के बिगड़े बोल, Video वायरल
