डीजीपी से मिले कांग्रेसी नेता, प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार। उप्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक विजय कुमार से मुलाकात की। पूर्व विधायक इंदल रावत के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि संगठनात्मक कार्यों से प्रदेश अध्यक्ष को विभिन्न जिलों में जाना पड़ता है। इसके लिए यह आवश्यक है कि उनकी सुरक्षा को बढ़ाया जाए।

मांग की गई है कि अलग-अलग जिलों में होने वाली अजय राय की यात्राओं को देखते हुए उन्हें सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, पूर्व महामंत्री सेंट्रल बार एसोसिएशन संजीव पांडेय, पूर्व कांग्रेस प्रत्याश रुद्र दमन सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें : UP PCS Transfer : यूपी में पीसीएस अफसरों के हुए स्थानांतरण

संबंधित समाचार