बहराइच : जमीनी विवाद में दो पक्षों में तलवारबाजी और आगजनी, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देर रात को हुआ बवाल, पुलिस की शिथिलता आ रही सामने, गांव में तनाव की स्थिति

मटेरा/बहराइच, अमृत विचार। जिले के पिपरहवा गांव में शुक्रवार रात को जमीनी विवाद में आगजनी और तलवारबाजी हो गई। जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने मकान में आग लगा दिया। जिससे घर जल गया। विवाद में दो लोग घायल हुए हैं। पूरे मामले में पुलिस की शिथिलता सामने आ रही है।

मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरहवा गांव निवासी फरीद और गांव के पूर्व प्रधान के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम को इसके लिए फरीद थाने में तहरीर लेकर भी गए थे। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पूर्व प्रधान फरमान के हौसले बढ़ गए। रात में पूर्व प्रधान परिवार के साथ फरीद के घर जा धमके। सभी ने मकान में आग लगा दी। इसके बाद फरीद के बेटे सरफराज पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य भी हमले में घायल हुआ है। आग लगने से पूरा मकान जल गया। मकान में खड़ी बाइक भी जल गई। घटना की जानकारी होने पर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के सामने ही धू धू कर मकान जल गया। परिवार के लोग पुलिस पर शिथिलता बरतने का आरोप लगा रहे हैं। 

मामला है संदिग्ध, दो थानों में दर्ज कराया केस

मटेरा थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी गांव निवासी सरफराज के खिलाफ पूरा गांव है। वह रिसिया और राम गांव थाने में मुकदमा भी दर्ज करा चुका है। तहरीर के लिए बुलाया गया है। आग लगने और हमले का पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़ : नारी सशक्तिकरण का असर, रेखा को कोहड़ौर थाने की कमान

संबंधित समाचार