बरेली: भतीजी से चाचा ने की दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने चाचा-भतीजी के रिश्तों को तार-तार कर दिया। भतीजी से दुष्कर्म की कोशिश की। आईजी के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी क्षेत्र की महिला ने बताया कि उनके दो बेटियां हैं। 

देवर उनकी बेटियों पर गलत नजर रखता है। बताया कि 18 सितंबर को वह सब्जी लेने के लिए बाजार गई थीं। घर पर उनकी दोनों बेटियां थीं। आरोप है कि उनका देवर घर में घुस आया। बड़ी बेटी को दबोच लिया और कपड़े फाड़ दिए। दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इतने में वह बाजार से आ गईं। तब आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

यह भी पढ़ें-  बरेली: एप में दिक्कत से घर बैठे नहीं बन पा रहे आयुष्मान कार्ड, 860 जारी...शेष लंबित

संबंधित समाचार