'भगवा जलेगा', PM मोदी के खिलाफ अपशब्द..., JNU की दीवारों पर लिखे विवादित नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में विवाद का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच एक बार फिर JNU की दीवारों पर विवादित स्लोगन का मामला सामने आया है। भाजपा , प्रधानंमत्री मोदी और कश्मीर को लेकर विवादित स्लोगन लिखे पाए गए हैं। हालांकि ये स्लोगन किसने लिखे, इसके पीछे किसका हाथ है इसकी जांच की जा रही है।

दरअसल, रविवार सुबह जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेज की दीवारों पर कई विवादित स्लोगन लिखे पाए गए। दीवारों पर 'भगवा जलेगा', 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' जैसे विवादित नारे लिखे पाए गए। नीली स्याही से लिखे गए नाम पर लाल स्याही पोती गई है।

ABVP ने जांच की मांग की
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जेएनयू प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिण एबीवीपी ने विवादित नारों के जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें- खालिस्तान का विरोध कर रहे भारतीय मूल के सिख की कार पर हमला, लगातार मिल रही धमकियां 

संबंधित समाचार