मीरजापुर: नगर विधायक ने पंडा समाज को दिलाई शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोरिडोर परिसर में पान, गुटखा न खाने तथा साफ सफाई बनाए रखने की खाई गई कसम

विंध्याचल/मीरजापुर। पूरे देश के चल रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मां विंध्यवासिनी प्रांगण के समीप नगरविधायक रत्नाकर मिश्र ने पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानू पाठक सहित दर्जनों तीर्थपुरोहितों ने मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाएं रखने की शपथ ली।

विधायक ने सभी उपस्थितों के साथ-साफ सफाई के साथ साथ कोरिडोर परिसर के भीतर पान गुटखा खाकर प्रवेश न करने की शपथ ली। तत्पश्चात पंडा समाज के पदाधिकारियों ने झाड़ू लगाकर मौजूद कचरे को भी साफ किया। शपथ समारोह के समय नगर मजिस्ट्रेट विनयकुमार सिंह, मंदिर सुरक्षाप्रभारी चन्द्रप्रकाश पाण्डेय इत्यादि लोग मौजूद रहे।

नगर विधायक ने बताया की कोरिडोर परिसर में पान गुटखा पर प्रतिबंध श्री विंध्य पंडासमाज व विंध्य विकास परिषद ने संयुक्त रूप से लिया है। कोरिडोर परिसर में कुछ पंद्रह निर्देशपट्टीका लगाए जायेंगे। इसके बावजूद अगर कोई इन वस्तुओं का सेवन करते पाया जाता है तो उसे एक हजार का अर्थदंड भी देना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें;-स्वच्छता के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है: आईजी रामकृष्ण

संबंधित समाचार