बहराइच: ईंट का चट्टा गिरने से दो सगे भाई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच/अमृत विचार। सिलौटा गांव निवासी सगे भाई रविवार को चारपाई पर बैठकर चर्चा कर रहे थे। तभी ईंट का चट्टा गिर गया। जिसके नीचे दबकर दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बौंडी थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव निवासी खुशीराम के द्वार पर ईंट का चट्टान लगा हुआ है। 

रविवार सुबह खुशीराम के बेटे रमेश और किशोरी चारपाई पर बैठकर परिवार के मामले को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान ईंट की चट्टान सगे भाइयों पर गिर गई। ईंट के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब ईंट में दबकर दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -लापरवाही : डेंजर जोन बनी मढ़हा पुल पर बिट्ठलपुर संपर्क मार्ग की चढ़ाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता