बरेली: सुभाषनगर पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुलिस ने खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टी को पकड़ लिया। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। सुभाषनगर पुलिस के मुताबिक एसआई विक्रम सिंह बदायूं रोड पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बंद पड़ी गन्ना मिल में एक व्यक्ति अवैध शस्त्र बना रहा …

बरेली, अमृत विचार। पुलिस ने खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टी को पकड़ लिया। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। सुभाषनगर पुलिस के मुताबिक एसआई विक्रम सिंह बदायूं रोड पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बंद पड़ी गन्ना मिल में एक व्यक्ति अवैध शस्त्र बना रहा है।

जिसके बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ फैक्ट्री में छापा मारा। यहां पर मुकेश उर्फ मुन्ना निवासी नेकपुर असलहा बना रहा था। पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया। मौके से पुलिस को दो देसी बंदूक 312 बोर, तीन तमंचे 312 बोर, दो तमंचे 315 बोर और एक अर्द्ध निर्मित तमंचा 315 बोर के अलावा कारतूस और हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार