Hamirpur: जिले के नोडल अधिकारी ने निर्माणाधीन पत्योरा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट देखा, जल्द पानी पहुंचाने के दिए निर्देश
हमीरपुर में नोडल अधिकारी ने निर्माणाधीन पत्योरा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट देखा।
हमीरपुर में नोडल अधिकारी ने निर्माणाधीन पत्योरा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट देखा। निरीक्षण कर उन्होंने जल्द पानी पहुंचाने को कहा।
हमीरपुर, अमृत विचार। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यम शीलता विभाग के प्रमुख सचिव जनपद के नोडल अधिकारी डा.शन्मुगा सुंदरम एमके ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पत्योरा मंह यमुना नदी पर बनाए जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं पत्योरा व हरौलीपुर सतही ग्राम समूह पेयजल योजनाओं के साथ हरौलीपुर नलकूप आधारित ग्राम समूह
पेयजल योजनाओं के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने प्रत्येक कार्य के प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया। कहा यह पेयजल योजना बुंदेलखंड के दृष्टिगत बहुत महत्वपूर्ण है। इसके कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर लोगों को हर घर नल से जल उपलब्ध कराया जाए।
इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान उन्होंने सभी कंपोनेंट के कार्यों की प्रगति का गहनता से अवलोकन किया। उनके साथ जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
