बरेली: सद्दाम को रिमांड पर लेगी बारादरी पुलिस, जबरन जमीन कब्जाने की कोशिश समेत अन्य मामले में करेगी पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी पुलिस माफिया अशरफ के साले सद्दाम को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। सद्दाम के खिलाफ बारादरी पुलिस ने फर्जी नाम पते से खुशबू एन्क्लेव कॉलोनी में रहने और जबरन जमीनों पर कब्जा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी।

खुशबू एन्क्लेव में सद्दाम ने मकान मालिक को अपना नाम मुश्ताक बता कर किराए पर कमरा लिया था। साथ ही बताया था कि वह नगर निगम में ठेकेदारी करता है। यहां सड़क निर्माण का ठेका लिया है। उसी में काम कर रहा है। फर्म से जुड़े लोग आते-जाते रहते हैं। इसलिए उसे मकान की जरूरत है। उन्होंने किरायानामा करके मकान किराये पर दे दिया लेकिन एक कमरा जिसमें उनका कुछ सामान था, उसे नहीं दिया। 

जनवरी 2023 में उन्हें मकान का किराया नहीं मिला तो वह मुश्ताक (सद्दाम) से मिलने मकान पर गए। वहां उसे पता चला कि मुश्ताक की जगह सद्दाम रह रहा है। उसने किराया देने को कहा तो सद्दाम ने उससे कहा कि वह अशरफ का साला है और प्रयागराज में रहता है। दोबारा रुपये मांगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसी मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।

ये भी पढे़ं- बरेली: कूड़ा घर में नवजात को फेंका...कुत्तों ने नोंचा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म