बरेली: 323 परीक्षार्थियों ने छोड़ी रुविवि परीक्षा
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 318 परीक्षा केंद्रों पर संचालित हो रही परीक्षा में मंगलवार को 323 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, प्रथम पाली में एक नकलची भी पकड़ा गया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली और मुरादाबाद मंडल में संचालित हो रहे करीब 318 कॉलेजों में परीक्षाएं संचालित हो …
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 318 परीक्षा केंद्रों पर संचालित हो रही परीक्षा में मंगलवार को 323 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, प्रथम पाली में एक नकलची भी पकड़ा गया।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली और मुरादाबाद मंडल में संचालित हो रहे करीब 318 कॉलेजों में परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। परीक्षा की शुरुआत में कोरोना महामारी से सहमे रुविवि के सचल दलों ने ध्यान नहीं दिया, साथ ही महाविद्यालयों में भी शिक्षकों ने गेट पर तलाशी लेने का खतरा मोल नहीं लिया।
हालांकि, बाद में जब सचल दलों ने तेजी दिखाई तो कई नकलची पकड़ में आ गए। इसके बाद परीक्षा केंद्रों ने भी सख्ती बढ़ा दी। मंगलवार को बरेली कॉलेज बरेली, वीरांगना अवंतीबाई बाई महिला महाविद्यालय समेत अन्य कॉलेजों में गेट पर प्रवेश के दौरान छात्र-छात्राओं को अनुचित साधनों का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई।
मंगलवार को प्रथम पाली की परीक्षा में छात्र 7112, छात्राएं 2440 कुल 9552 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें 69 छात्र एवं 36 छात्राओं समेत 105 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में अनुचित साधनों का प्रयोग करने के मामले में एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया।
द्वितीय पाली की परीक्षा में छात्र 889, छात्राएं 1402 कुल 2291 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें 22 छात्र एवं 40 छात्राओं समेत 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली की परीक्षा में छात्रा 2640, छात्राएं 2653 कुल 9293 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें 79 छात्र एवं 77 छात्राओं समेत 156 अनुपस्थित रहे।
