Kanpur में BJP पार्षद भवानी शंकर राय खड़े रहे सामने, गुर्गे अधेड़ को मारते रहे थप्पड़, VIDEO VIRAL
कानपुर में बीजेपी पार्षद भवानी शंकर राय के सामने गुर्गे का अधेड़ को थप्पड़ मारते वीडियो वायरल।
कानपुर में बीजेपी पार्षद भवानी शंकर राय के सामने गुर्गे ने अधेड़ को कई थप्पड़ मारे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कानपुर, अमृत विचार। भाजपा पार्षद भवानी शंकर राय के गुर्गे का उनके सामने ही अधेड़ को थप्पड़ मारकर अभद्रता करने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वही पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नही की गई है।
वीडियो तीन सेकेंड 41 सेकेंड का है। जिसमे सनिगवां के एक भाजपा पार्षद भवानी शंकर राय कार से अपने दो गुर्गों के साथ आते हैं। फिर एक अधेड़ समेत युवक से अभद्रता करते हैं। तभी पार्षद का एक गुर्गा अधेड़ को थप्पड़ मारता है। जिस पर पार्षद उसे रोक रहे हैं।
पूरे वीडियो में पार्षद अधेड़ से अभद्रता करते आ रहे हैं। हालांकि पुलिस किसी भी शिकायत आने की बात को मना कर रही है। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नही आई है। शिकायत आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
