प्रयागराज: रामजानकी मंदिर के पुजारी की हत्या से गांव में सनसनी, खेत में मिला पुजारी का शव और मूर्तियां
प्रयागराज, अमृत विचार। गंगानगर के नवाबगंज थाना अंतर्गत आनापुर गांव में स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी का शव मंदिर के पास खेत में रस्सियों से बंधा मिला। हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। ग्रामीणों ने शव देखा तो सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज के आनापुर गांव में आईकेएम पीजी कॉलेज परिसर में राम जानकी का मंदिर बनी है। मंदिर में काफी समय से एक दिव्यांग पुजारी महेंद्र मणि त्रिपाठी (45) पुत्र बलराम वहा रहकर पूजा पाठ और मंदिर की देखरेख करते थे। वह बिहार में सिवान से आकर यहा रह रहे थे। सोमवार को पुजारी महेन्द्र की लाश मंदिर के पास खेत में मिली।
पुजारी के हाथ-पैर कपड़े की रस्सी से बंधे थे और मुंह में भी कपड़ा ठूंसा गया था। मंदिर का ताला भी टूटा था और वहा रखी मूर्तियां भी गायब थीं। मूर्तियां मंदिर के पास खेत में पाई गयी। सुबह ग्रामीणों ने पुजारी का शव देखा तो इसकी सभी सन्न रह गये। सूचना पुलिस को थी गई। कुछ देर बाद पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाये। पुलिस के मुताबिक पुजारी का अपने पैतृक गांव सिवान बिहार में पारिवारिक विवाद था। हत्या की वजह यह भी मानी जा रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे एसीपी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-यह भी पढ़ें:-देवरिया में खूनी संघर्ष: जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत छह लोगों की हत्या, इलाके में सनसनी
