ICC World Cup 2023 : पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया के लिए मुश्किल है डगर, जानिए आंकड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारतीय जमीन पर होने जा रहा है।  इस टूर्नामेंट का शुरुआती मुकाबला मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड और पिछली बार की उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएग। वहीं 8 अक्टूबर को भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। वर्ल्ड कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 12 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत सिर्फ चार मैच जीत पाया है। यानी आंकड़ों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन है। वहीं भारत दो बार वर्ल्ड टाइटल जीत चुका है। वैसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में अबतक छह वनडे इंटरनेशनल खेले हैं, जिसमें उसे पांच मैचों में जीत मिली है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया का ODI रिकॉर्ड (चेपॉक में) 

  • 9 अक्टूबर 1987- ऑस्ट्रेलिया 1 रन से जीता 
  • 17 सितंबर 2017- भारत 26 रन से जीता 
  • 22 मार्च 2023- ऑस्ट्रेलिया 21 रन से जीता

ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड (चेपॉक में) 

  • 1987 बनाम भारत, 1 रन से जीत 
  • 1987 बनाम जिम्बाब्वे, 96 रन से जीत 
  • 1989 बनाम वेस्टइंडीज, 99 रन से जीत 
  • 1996 बनाम न्यूजीलैंड, 6 विकेट से जीत 
  • 2017- बनाम भारत, 26 रन से हार 
  • 2023- बनाम भारत, 21 रन से जीत

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल 

  • 8 अक्टूबर vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई 
  • 11 अक्टूबर vs अफगानिस्तान, दिल्ली 
  • 14 अक्टूबर vs पाकिस्तान, अहमदाबाद 
  • 19 अक्टूबर vs बांग्लादेश, पुणे 
  • 22 अक्टूबर vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला 
  • 29 अक्टूबर vs इंग्लैंड, लखनऊ
  • 2 नवंबर vs श्रीलंका, मुंबई 
  • 5 नवंबर vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता 
  • 12 नवंबर vs नीदरलैंड, बेंगलुरु

कब-कब चैंपिनयन बनी ऑस्ट्रेलिया? 
ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार 1987 में खिताब जीता था। इसके बाद टीम ने 1999 के वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा जमाया था। 1999 के बाद टीम का खिताब जीतने का सिलसिला रुका नहीं और टीम ने 2003 और 2007 विश्व कप का खिताब भी जीता। फिर ऑस्ट्रेलिया  टीम ने 2015 में पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया था।

ये भी पढे़ं : Asian Games Hangzhou 2023 : मां के नक्शेकदम पर चल रहीं धाविका Harmilan Bains छूना चाहती हैं नई बुलंदियां

 

संबंधित समाचार