Asian Games 2023 : स्वप्ना बर्मन ने हमवतन Nandini Agasara पर लगाए आरोप, बोलीं- ट्रांसजेंडर के कारण गंवाया कांस्य पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हांगझोऊ। एथलीट स्वप्ना बर्मन ने हमवतन नंदिनी अगासरा पर चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा कि वह कांस्य पदक एक ट्रांसजेंडर (किन्नर) के कारण नहीं जीत सकी। स्वप्ना ने हालाँकि अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर)में नंदिनी अगासरा के नाम का उल्लेख नहीं किया था, लेकिन यह स्पष्ट था कि वह हमवतन एथलीट पर निशाना साध रही थी जिसने महिलाओं की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। 

स्वप्ना ने एक्स में लिखा, चीन के हांगझोऊ में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में मैंने अपना एशियाई खेलों का कांस्य पदक एक ट्रांसजेंडर महिला के हाथों खो दिया। मैं अपना पदक वापस चाहती हूं क्योंकि यह हमारे एथलेटिक्स के नियमों के खिलाफ है। कृपया मेरी मदद करें और मेरे समर्थन में जुटें।

स्वप्ना 100 मीटर बाधा दौड़ में जोरदार शुरुआत करने के बाद रजत पदक की तलाश में थी, लेकिन ऊंची कूद, गोला फेंक, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद और भाला फेंक जैसी स्पर्धाओं में वह वैसा प्रदर्शन जारी नहीं रख पाई। स्वप्ना ऊंची कूद में 1.73 मीटर का निशान पार करने में असफल रही और गोला फेंक में तीसरे स्थान पर रही, इसके अलावा 200 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रही। वह 5708 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। 

नंदिनी ने 5712 अंक अर्जित किए जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ है और उन्होंने 800 मीटर की दौड़ जीतकर स्वप्ना से आगे तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 200 मीटर दौड़ भी जीती जहां स्वप्ना ने 936 अंक जुटाए। चीन की निनाली झेंग ने 6149 अंकों के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि उज्बेकिस्तान की एकटेरिना वोरोनिना ने रजत पदक हासिल किया। महिला हेप्टाथलॉन में कांस्य पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नंदिनी की सराहना की थी। प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत ने महिलाओं की हेप्टाथलॉन 800 मीटर स्पर्धा में नंदिनी अगासरा के अभूतपूर्व कांस्य पदक का जश्न मनाया। वह एक पूर्ण चैंपियन है, जो खेल भावना और उत्कृष्टता का प्रतीक है। उन्हें बधाई और आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें : Asian Games Hangzhou 2023 : मां के नक्शेकदम पर चल रहीं धाविका Harmilan Bains छूना चाहती हैं नई बुलंदियां

संबंधित समाचार