Gandhi Jayanti: Unnao में जिला जज ने निकाली प्रभात फेरी, Auraiya व Kanpur Dehat में भी धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती
उन्नाव में गांधी जयंती पर जिला जज ने प्रभात फेरी निकाल स्वच्छता की दिलाई शपथ।
उन्नाव में गांधी जयंती पर जिला जज ने प्रभात फेरी निकाल कर स्वच्छता की दिलाई शपथ। इसी तरह औरैया व कानपुर देहात में भी धूमधाम से गांधी जयंती मनाई गई।
कानपुर टीम, अमृत विचार। उन्नाव में गांधी जयंती पर जिला जज ने प्रभात फेरी निकाल कर स्वच्छता की दिलाई शपथ। इसी तरह औरैया व कानपुर देहात में भी धूमधाम से गांधी जयंती मनाई गई।
उन्नाव में गांधी जयंती पर जिला जज ने प्रभात फेरी निकाल स्वच्छता की दिलाई शपथ
उन्नाव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों व स्कूल-कॉलेजों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान जिला जज ने प्रभात फेरी निकालकर स्वच्छता की शपथ दिलाई। कलक्ट्रेट में डीएम अपूर्वा दुबे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रपिता को नमन किया।
इस दौरान कलक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में गोष्ठी आयोजित हुई। डीएम ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उधर एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया।
बता दें कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भी ध्वजारोहण के बाद गोष्ठी हुई। भारत स्काउट एंड गाइड व रेलवे विभाग ने प्लेटफार्म एक पर गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
विशंभर दयालु त्रिपाठी राजकीय जिला पुस्तकालय सभागार में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से हास्य एवं सामाजिक संदेश देता नाटक कंजूस का मंचन किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने गांधी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। पुलिस लाइन सभागार में एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण कर गांधी जयंती मनाई।
इस दौरान जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कि मैं गांधी जयंती पर लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि लोग अपने घर बाहर समाज में राष्ट्र को स्वच्छ बनाएं। अपने आंतरिक स्वच्छता और सामाजिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। सभी इसे लेकर लोगों को जागरूक करें। यह अभियान 2 से 8 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया है। न्यायालय परिसर में भी वृहद साफ-सफाई का आयोजन किया जाएगा।
औरैया में में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई
जिलेभर में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों में गांधी जयंती के अवसर पर साफ-सफाई के अलावा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया की ओर से न्यायालय परिसर के गेट से स्कूली बच्चों के साथ मिलकर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी का माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
कानपुर देहात में जयंती पर गांधी जी व शास्त्री जी को याद कर फहराया तिरंगा
देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को जिले भर मंे कार्यक्रम हुए। सरकारी भवनों में तिरंगा फहराया गया। कलक्ट्रेट व पुलिस लाइन में भी गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वहीं भाजपा व कांग्रेस पदाधिकारियों ने गांधी जी को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
