प्रयागराज: सांसद ने आयुष्मान भव: का किया शुभारंभ, पात्रों को बांटे आयुष्मान कार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराजसांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने करछना विधान सभा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलापुर में आयुष्मान भवः का शुभारंभ कर पात्रों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत सचिवालय बलापुर के बगल दलित बस्ती में समरसता भोज किया।

इस मौके पर सांसद प्रो. जोशी में कहा कि अंग्रेजों की दास्तां से भारत को मुक्त कराने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का यही सपना था कि भारत में रहने वाले लोग स्वस्थ और समृद्ध रहे। इसी को ध्यान में रखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य मेला आयुष्मान भवः अभियान जैसी प्रमुख योजनाओं की शुरुआत की, वहीं गरीबों के लिए पांच लाख रुपए का मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि भारत की अधिकतर आबादी गांवों में बसती है और उनके स्वास्थ्य की चिंता करना सरकार का प्रमुख कर्तव्य है। इस अवसर पर उन्होंने पात्रों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया और बताया कि इस कार्ड से वह अपने तथा अपने परिवार के लोगों का पांच लाख रुपए तक का इलाज करवा सकते हैं।

 सांसद प्रो. जोशी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी गरीबों के हित में विभिन्न योजनाओं लाकर गरीबों के उत्थान के लिए सोचते हैं। उन्होंने महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पृथ्वीपाल सिंह, राजू सिंह, अनूप शुक्ल, प्रधान बलापुर नीलम पथिक, अशोक भारतीय,

 डॉ. भगवत पाण्डेय, संत प्रसाद पाण्डेय, भगवत कुशवाहा, विवेक शुक्ला, सतेंद्र भारतीय, अशीष मिश्र, राजेंद्र शुक्ला विनोद पांडेय, मानस शुक्ला, राम जी निषाद, रेनू, रोशनी, मीरा देवी एएनएम, प्रियंका सिंह एएनएम, सुचित्रा सीएचओ, नेहा त्रिपाठी सीएचओ, निधि कुमारी सीएचओ, दिनेश यादव, संजय कुमार, नीलम श्रीवास्तव बीसीपीएम, राजेंद्र शुक्ल कवि आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित पाण्डेय ने किया। सांसद प्रो. जोशी ने अंत में समरसता भोज पंचायत सचिवालय के बगल दलित बस्ती में गांव के पुरुष महिलाओं एवं बच्चों के साथ किया।

यह भी पढ़ें: असम-बंगाल समेत देश के 4 राज्यों में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई तीव्रता

संबंधित समाचार