बरेली: जिले में 157 कोरोना संक्रमित, एक बुजुर्ग की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को आई कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट में 157 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें चार ऐसे मासूम शामिल हैं जिनक उम्र एक साल से भी कम है। संक्रमितों में 14 लोग ऐसे हैं जो बीते कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए थे। जब उन्होंने अपना टेस्ट कराया तो वह भी संक्रमित निकले। …

बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को आई कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट में 157 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें चार ऐसे मासूम शामिल हैं जिनक उम्र एक साल से भी कम है। संक्रमितों में 14 लोग ऐसे हैं जो बीते कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए थे।

जब उन्होंने अपना टेस्ट कराया तो वह भी संक्रमित निकले। आशुतोष सिटी में रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 81 वर्षीय एक बुर्जुग की मौत भी हो गई।

मेगा ड्रीम होम कॉलोनी में रहने वाली एक महिला डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। संक्रमितों की संख्या में कमी नहीं आने से स्वास्थ्य विभाग अब चिंता में आ गया है।

इन जगहों के मिले संक्रमित
जिन इलाकों में संक्रमित पाए गए उनमें इटऊआ, बार नवादा, कटरा, अट्टा पट्टी, रामपुर गार्डन, कर्मचारी नगर, सुभाष नगर, प्रेम नगर, धौरेरा, किला, मेगा ड्रीम्स होम, रेलवे कॉलोनी, डेलापीर, भिटौरा, मिलिट्री अस्पताल, आशीश रॉयल पार्क, मदीना मस्जिद, डीडी पुरम, भमौरा, आलमगिरी गंज, महानगर, वीर सावरकर नगर, माधवबाड़ी, मझगंवा, फतेहगंज पश्चिमी, चिंजरी, नगरिया सहादत, मीरगंज, सुगर मील, नूरपुर, आवास विकास कॉलोनी जनकपुरी, कालीबाड़ी, आलोक नगर, जीजीआईसी रोड, कटरा चांद खां, स्वरुप नगर, उमंग फेज-2, उम्मीदपुर, सैनिक कॉलोनी, फेज-3, शास्त्री नगर, इंद्रा नगर, बानखाना, सेवाधाम, सीबीगंज, आरसी जोशी नगर, डिफेंस कॉलोनी, सिटी हार्ट, गांधी नगर, दुर्गा नगर, सिविल लाइंस समेत अन्य कई इलाके शामिल हैं।

संबंधित समाचार