बरेली: डा. राजीव, विमल व पागरानी के बीच होगा त्रिकोणीय मुकाबला
बरेली, अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव के लिए मंगलवार को नाम वापस लेने के साथ ही उम्मीदवारों ने संपर्क अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को अध्यक्ष और सचिव पद के उम्मीदवारों ने वोट पाने के लिए डाक्टरों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। आगामी 20 सितंबर को आईएमए भवन में …
बरेली, अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव के लिए मंगलवार को नाम वापस लेने के साथ ही उम्मीदवारों ने संपर्क अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को अध्यक्ष और सचिव पद के उम्मीदवारों ने वोट पाने के लिए डाक्टरों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
आगामी 20 सितंबर को आईएमए भवन में अध्यक्ष पद के लिए डा. राजीव अग्रवाल, डा. विमल भारद्वाज और डा. विनोद पागरानी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। वहीं सचिव पद पर कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। डा. हिमांशु अग्रवाल और डा. मनोज कुमार हिरानी के नाम वापस लेने के बाद अब डा. अतुल कुमार अग्रवाल और डा. आरके सिंह के बीच कांटे की टक्कर है।
वैसे तो आईएमए चुनाव में अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी तक के लिए हर सीट पर एक से ज्यादा उम्मीदवार हैं, लेकिन सियासी दांव पेच असफल होने के बाद अब सबकी नजर अध्यक्ष पद पर है। इस पद पर डा. राघवेन्द्र शर्मा और हिमांशु अग्रवाल के नाम वापस लेने के बाद अब अध्यक्ष पर रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए डा. धर्मेन्द्र नाथ, डा. मनोज कुमार हिरानी, डा. राजीव गोयल में घमासान होगा। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए डा. मुरलीधर छबड़िया के नाम वापस लेने के बाद डा. गौरव गर्ग और डा. रतन पाल सिंह दावेदार हैं।
इसके अलावा मेंबर हॉस्पिटल एडबाइजरी कमेटी के पद पर तीन, पीआरओ के पद पर दो, मेंबर एक्जिक्यूटिव कमेटी के 38 पदों पर 53 प्रत्याशी चुनाव लड़ेगे। डा. राजेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता और डा. रमेश अग्रवाल की चेयरमेनशिप में कमेटी ने प्रत्याशियों के नाम की सूची फाइनल की। इस दौरान डा. अंशु अग्रवाल, डा. रवि खन्ना, डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
