गोरखपुर वालों के लिए गुड न्यूज!, निजी बसों का प्रवेश हुआ प्रतिबंधित, जाम से मिलेगा छुटकारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद बनने से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर का विशेष ध्यान दे रहे हैं। अब हमारे गोरखपुर शहर के लिए एक गुड न्यूज है। गुड न्यूज ये है कि गोरखपुर शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए शासन और प्रशासन ने कमर कस ली है। अब गोरखपुर में निजी बसों का प्रवेश सोमवार से पूरी तरह प्रतिबंधित करा दिया गया है।

इसके बाद अगले चरण में मेडिकल कॉलेज के पास बने स्टैंड को ठीक किया जाएगा। यूनिवर्सिटी चौराहे से बसों को नंदानगर स्टैंड से चलाने के बाद रविवार को मोहद्दीपुर के रास्ते की सड़कों पर गाड़ियां आसानी से फर्राटा भरती रहीं। उसके बाद से इस रास्ते  पर पूरे दिन जाम नहीं लगा।

इसी के साथ कुशीनगर, देवरिया और बिहार रूट की बसों को अब नंदानगर में बने स्टैंड से चलाया जा रहा है। नगर निगम ने यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं के लिए भी वैकल्पिक इंतजाम किए हैं। उदाहरण के तौर पर पीने के लिए पानी के टैंकर खड़े किए जा रहे हैं, और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी की गई है। स्टैंड पर प्रकाश की भी व्यवस्था की गई है। बहुत जल्द ही बसों के आने-जाने के लिए अलग रास्ते भी बना दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि एडीजी की अगुवाई में कमिश्नर अनिल ढींगरा और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोंगरवाल सहित अन्य आफीसर्स ने 21 सितंबर को यूनिवर्सिटी चौक रोडवेज बस डिपो का निरीक्षण करके मास्टर प्लान तैयार किया। इसमें नंदानगर में टीबी अस्पताल के पास खाली जगह पर एक अक्तूबर से निजी बसों को चलाने का फैसला हुआ। जबकि महराजगंज रूट के लिए मेडिकल कॉलेज के पास खाली जगह चिह्नित हुई।

यह भी पढ़ें:  अयोध्या: सेना में शामिल हुए 94 अग्निवीर, देश सेवा करने की ली शपथ

संबंधित समाचार