बरेली भूकंप के झटकों से हिली, 6.2 की तीव्रता से कांपी धरती
बरेली, अमृत विचार। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तराखंड में भी जगह जगह लोगों ने झटके महसूस किए। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, आदि समेत कई जगह जोरदार झटके लोगों ने महसूस किए।
Earthquake of Magnitude:6.2, Occurred on 03-10-2023, 14:51:04 IST, Lat: 29.39 & Long: 81.23, Depth: 5 Km ,Location:Nepal for more information Download the BhooKamp App https://t.co/rBpZF2ctJG @ndmaindia @KirenRijiju @Indiametdept @Dr_Mishra1966 @Ravi_MoES pic.twitter.com/tOduckF0B9
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 3, 2023
आधे घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटके लगे। जैसे ही लोगों को झटके महसूस हुए सभी घर से बाहर निकल आए। पहला भूकंप के झटका दोपहर 2.25 बजे 4.6 की तीव्रता के साथ महसूस किया। वहीं दूसरी बार 2.51 बजे 6.2 की तीव्रता के साथ धरती कांपने लगी। भूकंप का केंद्र नेपाल रहा। जानकारी के मुताबिक भूकंप के आने से अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें- बरेली: लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड को लेकर क्रांतिकारी किसान मंच में आक्रोश, खुलेआम घूम रहे साजिशकर्ता
