अयोध्या : जश्ने रिसालत व इमामत महफिल में शायरों ने पेश किए कलाम
अयोध्या, अमृत विचार। शहर के राठहवेली स्थित मस्जिद नज्फी जानू साहब में सोमवार रात जश्ने रिसालत व इमामत महफिल का आयोजन किया गया जिसमें शायरों ने रात भर कलाम से महफिल को रौशन किया।
महफिल का आयोजन मस्जिद कमेटी द्वारा किया गया। महफिल मे तकरीर नायब इमामे जुमा मौलाना नदीम रजा जैदी व मौलाना हुज्जत ने की। संचालन मो सुहैल व कोनैन ने किया। महफिल में हामिद जाफर मीसम, मो हसनैन, सैफ, गदीर इमाम, जलाल हैदर, वसीम कस्टवी, इमरान जैदी, साहिल कलापूरी, शफक, मो समीर इत्यादि लोगो ने अपने कलाम पढ़े। महफिल के अन्त में मौलाना इकबाल हैदर उर्फी व पूर्व पार्षद वसी हैदर गुड्डू ने आए हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया।
महफिल में मौलाना जाफर रजा, मौलाना मंजर, मुनीर आबिदी, सफ्फन, मिर्जा शहाब शाह,मो कुमैल, मो शिफा, अनवर, तनवीर,जिल्लू, सादिक, शाही, शारिब हुसैन, फैजी फैजाबादी, सैफी, रफी हैदर, शानदार अली मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : डीजी जेल एसएन साबत पहुंचे केंद्रीय कारागार नैनी, लिया जायजा
