Fatehpur News: कांस्टेबल पति ने पत्नी को जंगल में मारने का किया प्रयास… राहगीरों ने की मदद, फिर पहुंची खाकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में कांस्टेबल पति ने पत्नी को जंगल में मारने का किया प्रयास।

फतेहपुर में कांस्टेबल पति ने पत्नी को जंगल में मारने का प्रयास किया। इस पर महिला की राहगीरों ने मदद की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

फतेहपुर, अमृत विचार। कांस्टेबल पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मलवां पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व सुनसान इलाके में ले जाकर जान से मारने के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बताया कि कांस्टेबल वर्तमान समय में लखनऊ  के थाना हजरतगंज की चौकी सुल्तानगंज में तैनात है।

बकेवर थाना क्षेत्र के डारीखुर्द गांव निवासी प्रतिभा देवी पुत्री स्व. महाबली की शादी 15 मई 2023 को थाना मलवां के ग्राम मोहनखेड़ा निवासी रामनारायन पुत्र होरीलाल सोनकर के साथ हुई थी। जिसमें दहेज में 18 लाख रुपए नगद, गृहस्थी के समान के लिए यात लाख रुपए, बाइक, सोने की चेन व अंगूठी दिया गया था।

आरोप है कि शादी के तुरन्त बाद चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर वादिनी को प्रताड़ित किया जाने लगा था। पति ने उससे कहा कि नौकरी में जो पैसा लगा है उसकी भरपाई करो और चल-अचल सम्पत्ति उसके नाम करो।

पीड़िता ने बताया कि पति ने उसे लखनऊ  बुलाया था। जहां पर पिटाई करने के बाद उसे अपनी बहन के घर ले गया। वहां भी उसकी पिटाई की फिर वहां से करीब चालीस किलोमीटर दूर सुनसान जंगल में ले जाकर जान से मारने का प्रयास किया। जहां राहगीरों ने उसकी मदद की और अस्पताल पहुंचकर उसका इलाज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार