Jaunpur News: जौनपुर से 42 पुलिस निरीक्षकों का गैर जनपद हुआ तबादला, देखें सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अखिलेश कुमार चौरसिया ने अगले साल (2024) में होने वाले लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर परिक्षेत्र के तीन जिलों जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली से कल 90 निरीक्षकों का तबादला किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार स्थानांतरित 90 पुलिस निरीक्षकों में से 42 निरीक्षक जौनपुर से, 35 निरीक्षक गाजीपुर से और 13 निरीक्षक चंदौली भेजे गए हैं।

जौनपुर जिले के स्थानांतरित 42 निरीक्षकों में से 18 निरीक्षक गाजीपुर है 24 चंदौली भेजे गए हैं। इसी तरह गाजीपुर के 35 निरीक्षकों में से 26 जौनपुर व 9 चंदौली भेजे गए हैं, इसके साथ ही चंदौली से 13 निरीक्षकों में से 8 जौनपुर और 5 गाज़ीपुर के लिए स्थानांतरित किए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी पर क्षेत्र श्री चौरसिया द्वारा जारी आदेश के क्रम में जौनपुर जिले से स्थानांतरित 42 निरीक्षकों में से 11 थानों के प्रभारी क्रमशः कोतवाली, शाहगंज, खुटहन, बदलापुर, सुजानगंज, जफराबाद, महाराजगंज ,मडियाहू ,लाइन बाजार और सराय ख्वाजा शामिल है। चंदौली और गाज़ीपुर को मिलकर जौनपुर में कुल 34 निरीक्षक आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-UP में भी उठी बिहार के तर्ज पर जातिवार सर्वेक्षण की गूंज: सपा, बसपा, कांग्रेस और अपना दल ने की ऐसी ही मांग

संबंधित समाचार