भूकंप के पांच जोन...यहां है सबसे ज्यादा 'तबाही का खतरा', आपका क्षेत्र कौन सा है?

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Earthquake: आपने भूकंप के झटके तो कई बार महसूस किए होंगे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की कोशिश भी की होगी ताकि अपना बचाव कर सकें, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में भूकंप के क्षेत्रों के जोन को कितने भागों में बांटा गया है। सबसे कम सुरक्षित और सबसे ज्यादा खतरनाक जोन कौन सा होता है, तो आज हम आपको यही बताने वाले हैं। आइये जानते हैं...

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश समेत कई जगह भूकंप के जोरदार झटके, 6.2 की तीव्रता से कांपी धरती

भूकंप आने पर सबसे पहले सुरक्षित इलाकों को जानने से पहले आपको भूकंप के जोन के बारे में जानना चाहिए। भूकंप के लिहाज से भारत को 5 जोन में बांटा गया है। इसमें भूकंप के खतरे के हिसाब से इलाकों को रखा गया है। भूकंप से सबसे ज्यादा खतरा जोन-5 के इलाकों को है, वहीं सबसे कम खतरा जोन 1 और 2 के इलाकों को है। पांचवे जोन में देश का कुल 11 फीसदी हिस्सा आता है, जबकि चौथे जोन में 18 फीसदी हिस्सा आता है। वहीं तीसरे और दूसरे जोन में देश का 30 फीसदी हिस्सा आता है।

सबसे ज्यादा कौन-सा है सुरक्षित इलाका
आप को बता दें, भूकंप के हिसाब से जोन 1 का इलाका सबसे सुरक्षित है। भूकंप आने की संभावना इस इलाके में बहुत कम है। इसमें आंध्रप्रदेश, पश्चिमी मध्यप्रदेश, कर्नाटक पूर्वी महाराष्ट्र और ओडिशा को शामिल है। लेकिन जोन-1 को भारत में भूकंप के जोन के रूप में नहीं मानते हैं। वहीं  जोन 2 को सबसे कम खतरे वाला इलाका है। इसमें राजस्थान, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश का कुछ हिस्सा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा को शामिल है।

यह भी पढ़ें- Earthquake: आखिर बार-बार क्यों आता है भूकंप?, बरतें ये सावधानी...ऐसे करें अपना बचाव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली होटल अग्निकांड : अग्रवाल फैमिली का गुरुग्राम में एक साथ अंतिम संस्कार, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि
अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर लगी रोक : शिक्षकों के नहीं होंगे तबादले, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी अनुमति
मोदी सरकार के 12 साल : UP में कल से चलेगा जनभागीदारी अभियान, जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे मंत्री, CM योगी ने दिए दिशा-निर्देश
सीजेपी ने जेईई डेटा सार्वजनिक होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष