Unnao: युवती का शव मिलने का मामला, पैनल से हुआ पोस्टमार्टम, बिसरा किया गया सुरक्षित, एक संदिग्ध हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में युवती का शव मिलने का मामला।

उन्नाव में मिले युवती के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी ले लिया।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के माखी थानांतर्गत पवई गांव के जंगलों में मिले युवती के शव का सोमवार देररात तीन डाक्टरों के पैनल ने वीडियो ग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। इसमें जहर से उसकी मौत होने की पुष्टि हुई। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म होने की बात सामने नहीं आई है। ऐहतियातन बिसरा सुरक्षित किया गया है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। 

बता दें कि बीते सोमवार सुबह माखी थानाक्षेत्र के पवई गांव के जंगल में एक युवती का शव पड़ा होने की जानकारी पर हड़कंप मच गया था। आनन-फानन माखी पुलिस के साथ सीओ ऋषिकांत शुक्ला व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। कई घंटे तक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

युवती की मौत का मामला होने की वजह से हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा फैल गई। इससे पुलिस के हाथपाव फूल गए। देररात तीन डाक्टरों का पैनल गठित हुआ। जिसमें डा. मनोज कुमार, डा. निधि दुबे व पवन अग्रवाल ने शव का परीक्षण वीडियो ग्राफी के बीच किया। रिपोर्ट में युवती की जहर से मौत होने की पुष्टि हुई। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म किए जाने की बात सामने नहीं आई है। लेकिन ऐहतियातन बिसरा सुरक्षित किया गया है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा