अतीक-अशरफ हत्याकांड: शूटरों के खिलाफ तय नहीं हो सके आरोप, अगली सुनवाई अब इस तारीख को होगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी में माफिया का प्रयाय बने माफिया ब्रदर्स अतीक और अशरफ की हत्या के बाद मौके से गिरफ्तार किए गए तीनों शूटरों पर मंगलवार भी आरोप तय नहीं हो पाए। मामले की अगली सुनवाई अब 16 अक्टूबर को होगी। बता दें कि प्रयागराज जिला जज के छुट्टी पर जाने की वजह से शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह व अरुण मौर्या पर आरोप तय नहीं हो सके।

 इस मामले की सुनवाई जिला जज संतोष राय मामले कर रहे हैं। कोर्ट में तीनों शूटरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराई जानी थी। हालांकि जिला जज के छुट्टी पर होने की वजह से ये सुनवाई नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि एसआईटी की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय होना है। अतीक अशरफ के तीनों शूटरों के खिलाफ 13 जुलाई को चार्जशीट दाखिल हुई है।

बता दें कि सीजेएम ने चार्जशीट का संज्ञान लेकर मुकदमे को परीक्षण के लिए जिजा जज के पास भेज दिया था। शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में चार्जशीट दाखिल की गई थी। फिलहाल तीनों शूटर्स अभी प्रतापगढ़ जिले की जिला जेल में पुलिस हिरासत में हैं। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, इसके बाद सियासी हलको में हड़कंप मच गया था। 

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: अतीक के बेटे अली का एक और साथी गिरफ्तार, भेजा जेल

संबंधित समाचार