'जातिगत जनगणना में एक जाति को लाभ पहुंचाने के लिए हुई आबादी के आंकड़ों में गड़बड़ी', चिराग पासवान का दावा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने बिहार सरकार द्वारा साझा किए गए जाति आधारित गणना के आंकड़ों को एक ‘‘राजनीतिक साजिश’’ करार देते हुए मंगलवार को खारिज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि गणना में कुछ जातियों की संख्या बढ़ा दी गई जबकि कुछ अन्य की संख्या कम कर दी गई है, जिसमें पासवान भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- चंद्रबाबू नायडू को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सुनवाई 9 अक्टूबर तक टाली

लोकसभा सदस्य ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘बिहार सरकार द्वारा जारी जाति आधारित गणना के आंकड़ों में राजनीतिक साजिश स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। राजनीतिक लाभ के लिए एक जाति के आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए हैं, जबकि कई जातियों की वास्तविक जनसंख्या से कम दिखाने का प्रयास किया गया है।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति में कई ‘‘छोटी’’ जातियां हैं जिनकी वास्तविक संख्या नहीं दिखाई गई है। साथ ही कहा कि कई अन्य पिछड़े समुदायों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया है। पासवान ने दावा किया कि राज्य सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए इन आंकड़ों को साझा किया है और इस प्रक्रिया में कोई पारदर्शिता नहीं बरती गई है। उन्होंने दावा किया कि कौन किस जाति का है, इसकी जानकारी राजनीतिक कार्यकर्ताओं से लेकर आम बिहारवासी तक से नहीं मांगी गई। 

चिराग पासवान ने कहा, ‘‘इन आंकड़ों को सही करने की जरूरत है।’’ बिहार में नीतीश कुमार नीत सरकार ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी किए, जिसके अनुसार राज्य की कुल आबादी में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) की हिस्सेदारी 63 प्रतिशत है। 

यह भी पढ़ें- सीएम गहलोत ने पीएम मोदी के बयान को बताया गोलमोल, कहा- राजस्थान की योजनाओं को केंद्र में...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली होटल अग्निकांड : अग्रवाल फैमिली का गुरुग्राम में एक साथ अंतिम संस्कार, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि
अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर लगी रोक : शिक्षकों के नहीं होंगे तबादले, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी अनुमति
मोदी सरकार के 12 साल : UP में कल से चलेगा जनभागीदारी अभियान, जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे मंत्री, CM योगी ने दिए दिशा-निर्देश
सीजेपी ने जेईई डेटा सार्वजनिक होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष