प्रयागराज: एसआरएन अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर, तड़पता रहा मरीज
प्रयागराज, अमृत विचार। शहर के सबसे बड़े अस्पताल स्वरुपरानी चिकित्सालय का हाल इन दिनों बेहाल है। अस्पताल में मरीजों की सुनने वाला कोई भी नहीं है। मरीज सड़क पर तड़पता रहे लेकिन न तो उसे देखने के लिए कोई डॉक्टर है और न ही अस्पताल तक में ले जाने के लिए स्ट्रैचर। अस्पताल की यह बदतर व्यवस्था स्वास्थ्य महकमे की पोल खोल रही है।
मंगलवार को स्वरूप रानी नेहरु चिकित्सालय में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहां यमुनानगर के करछना की रहने वाली एक महिला अपने पिता का इलाज कराने के लिए एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंची थी। मरीज की हालत खराब होने के। कारण वह चलने में असमर्थ था। महिला ने अस्पताल में वहां का डाक्टरों और वार्ड ब्वाय से मदद मांगी लेकिन उसकी मदद को कोई भी आगे नहीं आया। काफी देर तक मरीज सड़क पर तड़पडता रहा।
करछना थाना क्षेत्र के धरी गांव के रहने वाली श्यामकली मंगलवार को अपने बीमार पिता का उपचार करने के लिए एसआरएन अस्पताल पहुंची थी। वहां पहुंचने के बाद महिला ने अस्पताल मे कई डाक्टरों से मदद मांगी, लेकिन किसी डाक्टर ने उस महिला की मदद नही की। महिला को अस्पताल मे स्ट्रेचर नही मिला। जिससे बुजुर्ग पिता अस्पताल परिसर के सामने सड़क पर ही तड़पता रहा।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: अतीक के बेटे अली का एक और साथी गिरफ्तार, भेजा जेल
