बरेली: विदेश में कार चलाने का परमिट लेने वालों की बढ़ी संख्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आरटीओ में विदेश में कार चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का परमिट बनवाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ सालों में इनकी संख्या में इजाफा हुआ है। साल 2014 से पहले कुछ ही लोग परमिट बनवाने के लिए पहुंच रहे थे, मगर अब संख्या डेढ़ हजार से अधिक पहुंच गई है।

शहर के लोगों में विदेश जाकर वहां पर कार चलाने का शौक बढ़ रहा है। 2014 से पहले नाममात्र लोग इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस के परमिट के लिए आरटीओ कार्यालय में पहुंचते थे, लेकिन पिछले सात साल में डेढ़ हजार से अधिक लोग परमिट लेने के लिए पहुंचे हैं। आरआई एमपी सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस (आईडीपी) के लिए एक साल के लिए अलग से परमिट जारी होता है। 

आईडीपी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदक के पास भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस का होना जरूरी है। जिस देश के लिए आईडीपी लाइसेंस का परमिट लेना होता है, आवेदक के पास उस देश का वीजा और पासपोर्ट होना अनिवार्य है। आरटीओ कार्यालय में आवेदक की स्कूटनी और बायोमेट्रिक होती है। उसके बाद उसे इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस का परमिट जारी कर दिया जाता है।

ये भी पढे़ं- बरेली: मीडिया कर्मी ही अफसरों और राजनैतिक लोगों की लगाम थामते हैं

 

 

संबंधित समाचार