बरेली: शबाना बनी शिवानी, अरविंद संग लिए सात फेरे
बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर की शबाना हिंदू धर्म अपनाकर शिवानी बन गईं। मंगलवार को शिवानी ने मढ़ीनाथ स्थित अगस्त मुनि आश्रम में प्रेमी अरविंद के साथ सात फेरे लिए। शबाना उर्फ शिवानी फरीदपुर के भगवंतापुर और अरविंद केरुआ गांव के निवासी हैं। दोनों के बीच दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अरविंद पेशे से पेंटर हैं। शिवानी का कहना है कि उनकी हिंदू धर्म में आस्था है। इसकी वजह से ही हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया।
ये भी पढे़ं- बरेली: दो दिन के अवकाश के बाद मरीजों की भीड़, टूटा ओपीडी का रिकॉर्ड
