BHU चीफ प्रॉक्टर समेत टीम के दो सदस्यों ने दिया इस्तीफा, जानें वजह
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. विनय पांडेय और प्रो. एके मिश्रा ने भी पद छोड़ दिया है। इन इस्तीफों के बाद पूरे प्रॉक्टोरियल बोर्ड में बड़ा फेरबदल कर दिया गया है। प्रो. अभिमन्यु सिंह अब 5 बजे तक अपना कार्यभार नए चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिव प्रकाश सिंह को सौपेंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार किसी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड में इतने बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। 9 अधिकारियों (प्रॉक्टर) को छोड़कर पूरी टीम में बदलाव कर दिए गए हैं। मेन कैंपस में 25 में से 16 अधिकारियों को रिप्लेस किया गया है।
प्रो. शिव प्रकाश बने नए चीफ प्रॉक्टर
BHU में कृषि विज्ञान संस्थान के एग्रोनॉमी के प्रो. शिव प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से नया चीफ प्रॉक्टर नियुक्त कर दिया गया है। वहीं, उनकी नई टीम की भी घोषणा कर दी गई है। इसमें एक रिटायर्ड प्रोफेसर एनपी सिंह को नहीं हटाया गया है। वे डिप्टी चीफ प्रॉक्टर के पद पर बने हुए हैं। जो कि कई अधिकारियों को खटक रहा है। बाउंसरों बनाम मिलिट्री गार्ड का था विवाद
सूत्रों के अनुसार, प्रो. अभिमन्यु सिंह BHU अस्पतालों में बाउंसर मुहिम के खिलाफ थे। वे मिलिट्री गार्डों के हाथ में अस्पताल और वार्डों की सुरक्षा देना चाहते थे। मरीजों और तीमारदारों के साथ बाउंसरों की बद्तमीजियों और बदसलूकियों को लेकर प्रो. सिंह ने कई बाद कुलपति से शिकायत भी करते रहे थे। सरकारी सिस्टम में बाउंसर जैसी सिक्योरिटी को रखना अवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर अपना फैसला भी सुनाया है। वहीं, अस्पताल के कुछ अधिकारी उनकी इस मुहिम को लेकर काफी संशकित थे। डॉक्टरों को लगता था कि बाउंसर रहने से उनकी सुरक्षा बेहतर होती है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ : नहीं रहे डॉ. सीएम पाण्डेय, पिछले हप्ते डेंगू रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
