हरदोई: भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में पुरजोर तरीके से हुई जर्जर सड़कों पर बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिहानी/हरदोई। भारतीय किसान यूनियन की हुई पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने पुरजोर तरीके से कहा कि आज की सरकार किसान विरोधी है। किसानो की फसलों का मूल्य नही बढ़ रहा। आज भी किसानों का गन्ना पुरानी दरों पर बिक रहा है। सड़कें कई जगह जर्जर पड़ी हैं, लेकिन जिम्मेदारों को इससे कोई भी सरोकार नहीं है। पंचायत में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अनुज सिंह पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार आम आदमी के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। बिजली की दरें लगातार आसमान छू रही है।

नलकूपों पर बिजली मीटर लगा कर किसानो के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी नलकूपों पर मीटर नही लगने दिए जायेंगे। पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता राहुल मिश्रा ने कहा कि पिहानी से कुल्हा मार्ग कई दशकों से जर्जर है। उक्त मार्ग पर प्रदेश के बड़े नेता का निवास स्थान है पर कभी भी  इस क्षेत्र के विकास हेतु ध्यान न देकर यहां की जनता का अपमान किया गया है।

आवारा गौवंश गांव गांव किसानो की फसलों को बर्बाद कर रहें है किसान बेवश है पर सरकार में बैठे अधिकारी किसानो की कोई सुनने बाला नही है  राभा पावर हाउस से जुड़े विद्युत उपभोक्ता रोजाना लो वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे है। उन्होंने हिंदूनगर गांव ने ट्रांसफार्मर की छमता वृद्धि करने की मांग को उठाया। पंचायत में किसान नेताओं ने टूटी पुलिया, जर्जर तारो , गन्ना घटतौली , जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की पंचायत का संचालन हरिहर मास्टर ने किया।

नायब तहसीलदार शाहाबाद, बीडीओ उदयवीर दुवे  ,लोक निर्माण जूनियर इंजीनियर के अलावा पंचायत में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अनुज सिंह,मध्यांचल प्रभारी सालिकराम यादव प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक सिंह चौहान, हरविंदर सिंह, रामप्रकाश सिंह प्रदेश सचिव, उर्मिला मौर्या, रफ्फन खान, केके सिंह युवा मंडल अध्यक्ष,अरुण शुक्ला सीतापुर अतुल दीक्षित ब्लाक अध्यक्ष पिहानी, ओम प्रताप सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढे़ं: हरदोई: नगर में धूमधाम से निकाली गई शौर्ययात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

संबंधित समाचार