बरेली: 30 हजार घरों की बिजली गुल, डेढ़ लाख लोगों की उड़ी नींद
बरेली, अमृत विचार। मरम्मत कार्य की वजह से बुधवार को पवन विहार, सुभाषनगर, किला, इज्जतनगर क्षेत्रों 30 हजार घरों की बिजली गुल रही। इससे करीब डेढ़ लाख लोगों की नींद उड़ गई। यह परेशानी 15 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
बुधवार को सुबह से शाहदाना क्षेत्र के कई फीडरों पर बिजली कटौती जारी रही। सबसे ज्यादा परेशानी पवन विहार क्षेत्र में रही। कोहाड़ापीर और इज्जतनगर नगरीय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करीब साढ़े चार घंटे तक बाधित रही। हरुनगला क्षेत्र में दोपहर एक से छह बजे तक विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य की वजह से पवन विहार, फाइक एन्क्लेव, संजय नगर, ग्रीन पार्क, हरुनगला और महानगर क्षेत्र में बन्नूवाल नगर, परवाना नगर, खजुरिया घाट, माडर्न नर्सरी, मीरा की पैठ आदि क्षेत्रों में बिजली कटौती की गई। इसके अलावा कुतुबखाना क्षेत्र में भी बिजली कटौती से परेशानी हुई। सुभाषनगर और मढ़ीनाथ में बिजली कटौती में कोई सुधार नहीं आया।
कल भी रहेगा संकट
एसडीओ किला महेंद्र सिंह ने बताया कि किला विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत के अलावा बिजली लाइनों को दुरुस्त किया जाना है। जिसके चलते गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
ये भी पढे़ं- बरेली: डेंगू और मलेरिया के रोगी बढ़ रहे, डॉक्टर समय से करें ओपीडी, मरीजों के फोन भी उठाएं
