बरेली: बटलर प्लाजा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली अमृत विचार। बटलर प्लाजा में दूसरी मंजिल पर स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे लाखों के नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

बता दें, देर रात करीब 12:15 बजे बटलर प्लाजा में दूसरी मजिल पर स्थित नदीम की दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान में रखा इलेक्ट्रोनिक का सामान जलकर राख हो गया। दुकान से धुआं उठता देख वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। दुकान मालिक के अनुसार उनका लाखों का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें- बरेली: दावे ही साफ-सुथरे नहीं इसलिए शहर का हाल गंदगी से खराब

संबंधित समाचार