AAP सांसद संजय सिंह की आज पेशी, शराब घोटाले मामले में कल हुए थे गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आज उनकी अदालत में पेशी होनी है। कल(बुधवार) ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह को गिरफ्तार किया था।

ईडी ने संजय सिंह से करीब 10 घंटे पूछताछ की थी। ईडी अदालत से संजय सिंह को लेकर रिमांड मांग सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं क्योंकि पहले ही आप नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया फरवरी से ही जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें- आयकर विभाग की द्रमुक सांसद जगतरक्षकन के यहां छापेमारी, संस्थानों समेत कई स्थानों पर तलाशी

संबंधित समाचार