फतेहपुर: एनआईए ने छापेमारी कर बाप-बेटे समेत तीन को उठाया, जाने वजह
प्रतिबंधित संगठन सिमी से जुड़े होने की आशंका
फतेहपुर, अमृत विचार। शहर में बुधवार की रात एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। बाप-बेटे सहित तीन लोगों को उठाया है। टीम पूछताछ के लिए तीनों को अपने साथ ले गई। आशंका है कि यह लोग प्रतिबंधित संगठन सिमी के संपर्क में थे। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की जानकारी से इनकार किया है।
बताया जा रहा है कि कार से एजेंसी के चार अफसर बुधवार रात सैयदबाड़ा मोहल्ले पहुंचे। यहां पर रेड मारा। फिर अब्दुल रहमान और उसके बेटे अब्दुल अरमान के साथ सलीम असगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद चारों को अपने साथ ले गई। रिजवान अशरफ से पूछताछ के बाद की गई छापेमारी बीते दिनों लखनऊ से गिरफ्तार किए गए रिजवान अशरफ से पूछताछ के आधार पर फतेहपुर जिले को आंतकी नेटवर्क के तार से जोड़कर देखा जा रहा है।
इसको लेकर बुधवाररात को पहुंची एनआईए की टीम ने रिजवान की गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की तलाश में शहर के तीन अलग-अलग जगहों में छापेमारी की। रिटायर जेलर के रिश्तेदार के घर पहुंची टीम सूत्रों की मानें तो रात करीब दस बजे एनआईए की चार सदस्यीयटीम शहर के खेलदार मोहल्ले पहुंचकर एक रिटायर जेलर के रिश्तेदार के वहां पहुंची।
बताया जा रहा है कि लंबे अरसे से हैदराबाद में रहने वाले इस युवक से टीम ने पूछताछ की। इसके बाद साथ लेकर शहर के सैय्यदबाड़ा स्थित एक मस्जिद के मुतवल्ली के घर पहुंची। इसके बाद एनआईए की टीम बाकरगंज निवासी सिमी में प्रतिबंधित रहे एक व्यक्ति के आवास पहुंची और हैदराबाद से मंगलवार को लौटे उसके बेटे से पूछताछ की।
करीब आधे घंटे की पूछताछ के बाद पिता-पुत्र को साथ लेकर लखनऊ चली गई। सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि एनआईए ने स्थानीय पुलिस या अफसरों से संपर्क नहीं किया है। एनआईए ने जिन लोगों को उठाया है। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-इलाहाबाद हाईकोर्ट: रिजवान सोलंकी के मामले में जिला अदालत द्वारा अंतिम निर्णय लेने पर लगाई रोक
