बजट के अभाव में सिकुड़ा विंध्य महोत्सव, नौ दिनों की जगह तीन दिन ही होगा आयोजन: प्रियंका निरंजन
विंध्याचल/मीरजापुर। बजट के अभाव में विंध्यमहोत्सव का आयोजन काफी सिकुड़ गया है। विंध्यधाम तीर्थ विकास परिषद के अंतर्गत आगामी शारदीय नवरात्र में आयोजित होने वाला विंध्य महोत्सव बासंतिक नवरात्र मेला के मुकाबले काफी छोटे स्तर पर आयोजित होगा।
पिछले नवरात्र में आयोजित विंध्यमहोत्सव, गंगाआरती तथा आतिशबाजी की खूब सराहना हुई थी, पर पिछले आयोजनों में कार्य करने वालों को अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। इस विषय पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया की कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर आयोजित करने के लिए अभी बजट उपलब्ध नहीं है।
पिछले नवरात्र में आयोजित समारोह में काम करने वालों का भुगतान अभी तक नही हो पाया है, इसलिए आगामी शारदीय नवरात्र में नौ दिनों की जगह तीन दिनों के लिए ही विंध्यमहोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Deoria murder case: देवरिया हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, SDM, सीओ और 2 तहसीलदार समेत 15 सस्पेंड
