प्रयागराज: यह है अपना स्वच्छ एवं सुन्दर बरगढ़ रेलवे स्टेशन, साफ-सफाई देखकर लोग कर रहे सराहना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज मंडल इस समय रेलवे स्टेशनों की साज सज्जा और स्वच्छ्ता को लेकर विशेष ध्यान दे रहा है। जिसके अंतर्गत मंडल के बरगढ़ रेलवे स्टेशन को बेहद खूबसूरत बनाया गया है। प्रयागराज मंडल के मानिकपुर खंड में स्थित है। यह स्टेशन बरगढ़ मोड़ से दो किलोमीटर दक्षिण दिशा में चित्रकूट जिले के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की मऊ तहसील में स्थित है। इस स्टेशन से 4 किलोमीटर उत्तर दिशा में प्रसिद्ध परानू बाबा का मंदिर स्थित है। जहां पर दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते हैं l

स्टेशन की बात करें तो बरगढ़ स्टेशन पर दो प्लेटफार्म है एवं पांच लाइन हैं ,पास में रेलवे कॉलोनी एवं बरगढ़ का थाना भी स्थित है। बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में संजय कुमार वर्मा स्टेशन अधीक्षक के रूप में कार्यरत हैं। इन्होंने मंडल के अन्य स्टेशनों के लिए एक मिसाल पेश की है। बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर किये गये सुंदरीकरण एवं साफ-सफाई से प्रभावित होकर मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने जहां चाह , वहां राह का मुहावरा बताते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति स्वयं से प्रेरित हो तो वह लोंगो के लिए एक उदाहरण बन जाता है। आज मंडल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस छोटे से स्टेशन की सराहना कर रहे हैं।

स्टेशन अधीक्षक वर्मा के मार्गदर्शन में बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में लगभग 150 छोटे नस्ल के वृक्ष एवं फूल पौधों का प्लेटफार्म पर रोपण किया गया है। जो कि भविष्य में स्टेशन की एक सुंदर प्राकृतिक छवि को बयाँ करेगा। स्टेशन की साफ सफाई एवं प्राकृतिक शोभा को देखकर यात्री मन्त्रमुग्ध हो जाते हैं।

श्री वर्मा द्वारा स्टेशन पर एक रॉक गार्डन का निर्माण किया गया है, जिसमें भारतीय तोप, गुफा में बैठा शेषनाग, कृत्रिम वृक्ष, पहाड़ी पर बैठा खरगोश एवं एक प्राचीन आटा चक्की को दर्शाया गया है, जो कि भारतीय संस्कृति का जीता जागता एक स्वरूप दिखता है। इसके साथ-साथ ही रॉक गार्डन को फूलों से इतना बढ़िया सुसज्जित किया गया है। 

यह भी पढ़ें: बहराइच: खेल रही बालिका को तेंदुआ ने हमला कर मार डाला, बालिका के सिर को खा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में आक्रोश

संबंधित समाचार