बरेली: अफसरों को भूमि विवादों का अभियान चलाकर निस्तारण के निर्देश- जयवीर सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि देवरिया कांड के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के अधिकारियों को भूमि, वरासत समेत अन्य राजस्व से जुड़े मामलों को निर्धारित समय में निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम को अभियान चलाकर ऐसे मामलों में कार्यवाही के लिए कहा है।

गुरुवार रात सर्किट हाउस पहुंचे प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भुता के पक्षी विहार को ईको टूरिज्म की तरह विकसित कर पर्यटन योजना में शामिल कराएंगे ताकि इसे पर्यटन विभाग से बजट जारी हो सके। बताया कि सीडीओ को ईको टूरिज्म की कार्ययोजना में शामिल कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है।

मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव सपने देख रहे हैं। 2022 में भी मुख्यमंत्री बनने के सपने देखे थे। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था के साथ विकास कार्यों की जानकारी ली। वह शुक्रवार सुबह 10 बजे से सर्किट हाउस में सभी विभागों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 12 बजे के बाद स्थलीय निरीक्षण का भी कार्यक्रम है।

संजीव ने विकास कार्यों की समीक्षा की सूचना न मिलने की शिकायत की
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने प्रभारी मंत्री से प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायत की। कहा कि उन्हें शुक्रवार को सर्किट हाउस में होने वाली सभी विभागाें की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की सूचना नहीं दी गई है। इस पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई और सीडीओ से कहा कि तत्काल पत्र बनाकर जनप्रतिनिधियों को समीक्षा बैठक की सूचना दें।

सेटेलाइट और सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
प्रभारी मंत्री के बरेली पहुंचने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचने पर मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह आदि ने बुक देकर स्वागत किया। सीडीओ जग प्रवेश, बीडीए वीसी जोगिन्दर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह, एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव आदि अफसर मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: जंक्शन को घोषित किया जाएगा सीआरओ प्रोन, बढ़ेगा कॉशन का दायरा

 

संबंधित समाचार