बरेली: सैंपल की जांच के बाद ही वाहन खरीद के वर्कआर्डर जारी किए जाएं- डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन के लिए उपकरण/ वाहन खरीद को लेकर मंडल स्तरीय क्रय समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि ट्राईसाइकिल रिक्शा, ई-रिक्शा, आटो ट्रिपर, टिपर डम्पर ट्रक, हत्थू ठेला आदि वाहनों के निविदादाता फर्मों से सैंपल मंगाकर उनकी जांच के बाद ही वर्कआर्डर जारी किए जाएं। 

उन्होंने वाहनों की निविदा में प्राप्त दरों की बचत की राशि से बड़े मोबाइल ट्रांसफर स्टेशन की क्रयदारी के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि स्टेट लेवल टेक्निकल कमेटी को शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाए। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, अपर आयुक्त (प्रशासन), अपर आयुक्त (लेखा), अभिशासी अभियन्ता, जल निगम यांत्रिक, अपर नगर आयुक्त तृतीय, मुख्य नगर लेखा परीक्षक आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: वित्तीय स्वीकृत न मिलने से हजारों मजदूरों की रोजी रोटी पर संकट

 

संबंधित समाचार