Kanpur: भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में UP के प्रभारी राधामोहन बोले- महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष कर रहा नौटंकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में यूपी के प्रभारी राधामोहन पहुंचें।

कानपुर में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में यूपी के प्रभारी राधामोहन पहुंचें। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष नौटंकी कर रहा है। कांग्रेस ने शासन के समय कभी नही सोचा आज हमारा बहुमत था हमने उसको भुनाया, आरक्षण की जो बात करते हैं।

कानपुर, अमृत विचार। महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष नौटंकी कर रहा है। कांग्रेस ने शासन के समय कभी नही सोचा आज हमारा बहुमत था हमने उसको भुनाया, आरक्षण की जो बात करते हैं। बीजेपी ने पहली बार ओबीसी को प्रधानमंत्री बनाया, पहले महिला आरक्षण को रोकने के लिए बात करते थे विपक्षी, अब जब पास हो गया तो नौटंकी कर रहे हैं।

यह बातें भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में यूपी के प्रभारी राधामोहन ने कहीं। उन्होंने कहा कि संविधान की जो व्यवस्था है, देश के सभी विधान सभा के लिए है। आरक्षण माहिलाओं की संख्या बढ़नी चाहिए, महिलाओं को सीट बढ़नी चाहिए, विधान सभा और लोक सभा मे महिलाओं के बैठने की संख्या बढ़नी चाहिए, इसी लिए नई संसद की जरूरत पड़ी, देश की प्रधान मंत्री यूपीए सरकार में महिला रही लेकिन देश की महिलाओं के लिए कुछ नही किया गया।

गरीब का बेटा जब प्रधानमंत्री बना है तो इनको दिकत हो रही है। कांग्रेस को आरक्षण अपने परिवार के लिए चाहिए, सोनिया को अपने राहुल के लिए चाहिए, लालू को अपने तेजस्वी के लिए चाहिए। हमे कानपुर में महिला मोर्चा को और मजबूत करना है। बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय, भाजपा के सभी जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी हैं।

संबंधित समाचार