आगरा: शिक्षक को गोली मारकर वीडियो बनाने वाले युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में दो पूर्व छात्रों ने एक कोचिंग सेंटर में घुसकर एक शिक्षक को गोली मार दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार ने बताया कि शिक्षक सुमित सिंह खंदौली कस्बे में कोचिंग सेंटर चलाते हैं।
 
बृहस्पतिवार शाम को वह छात्रों को पढ़ा रहे थे तभी दो किशोर वहां पहुंचे और उन्होंने सुमित सिंह को बाहर बुलाया। कुमार ने बताया कि सुमित सिंह के बाहर आने पर एक किशोर ने तमंचे से उनके बाएं पैर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर छात्र और आसपास के लोग वहां पहुंचे लेकिन तब तक दोनों हमलावर वहां से फरार हो गए। 

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बाद में दोनों किशोरों को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि शिक्षक सुमित सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी उनके भाई योगेंद्र के दोस्त थे लेकिन उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। 

शिक्षक ने पुलिस को बताया कि दोनों ने कोचिंग सेंटर में आकर योगेंद्र के बारे में पूछा था और इस बीच उन्हें गोली मार दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कथित तौर पर आरोपियों ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भी कर दिया। इस वीडियो में वे शिक्षक पर दोबारा हमला करने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं ।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात